रंग
एक नई भोर होगी
रंगों का मेला लगेगा
उस दिन सृष्टि का
कोना कोना सजेगा
रंगों की ही शामें होंगी
रंगों की ही रातें
हर ज़ुबान पर तब होगी
सिर्फ रंगों की ही बातें
मर चुकी होंगी नफरतें
होंगी खुशियां रंगीन
उन रंगों में डूबा
होगा हर लम्हा हसीन
काश कि ये सच हो जाए
कम हो जाए सोच से हकीकत की दूरी
ये इच्छा जो मन में डरी छुपी सी है
हो जाए बस वो एक पल को पूरी
Mandala Art by: Upeet Kaur Malhotra
Hindi Poetry by: Mohit Sharma
Comments
Post a Comment